प्लस-टू छात्राओं को नहीं मिली साइकिल

पौआखाली : शिक्षा विभाग की चूक और लापरवाही के कारण पौआखाली प्लस टू हाइस्कूल के वर्ग नवम में अध्यनरत कुल 352 में से 331 बालिकाओं को वित्तीय वर्ष 2015-16 में मुख्यमंत्री बालिका साइिकल योजना की राशि का आवंटन नहीं हो सका है. इस महत्वाकांक्षी योजना के लाभ से सभी छात्राएं आजतक वंचित है. जिस कारण […]

पौआखाली : शिक्षा विभाग की चूक और लापरवाही के कारण पौआखाली प्लस टू हाइस्कूल के वर्ग नवम में अध्यनरत कुल 352 में से 331 बालिकाओं को वित्तीय वर्ष 2015-16 में मुख्यमंत्री बालिका साइिकल योजना की राशि का आवंटन नहीं हो सका है. इस महत्वाकांक्षी योजना के लाभ से सभी छात्राएं आजतक वंचित है. जिस कारण छात्राओं में जहां इसको लेकर मायूसी छाई है वहीं अभिभावकों में काफी नाराजगी है.

ज्ञात हो कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में पौआखाली प्लस टू हाईस्कूल के वर्ग नवम में अध्यनरत कुल 352 में 21 एससीएसटी छात्राओं को ही मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना की राशि प्रदान की जा सकी है.
बाकी बचे 331 छात्राओं को इसका लाभ आजतक नहीं मिलने से व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किये जा रहे हैं. हालांकि इसी विद्यालय के 250 छात्रों को साइकिल योजना का लाभ मिल चुका है. उधर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सज्जाद कौसर ने इस संबंध में बताया है कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में छात्राओं को साइकिल योजना की राशि नहीं मिलने का उन्हें भी अफ़सोस है.किन्तु इसके लिए स्कूल प्रबंधन जिम्मेवार नहीं है़
राशि आवंटन के लिए विभागीय कार्यालय से सूची भेजने के दौरान चूक को इसकी वजह मानते हुये कहा कि पुनः इसके लिए आवंटन की मांग को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजा गया. विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा राशि आवंटन का आग्रह भी किया गया है. किन्तु आवंटन अबतक विद्यालय को नहीं मिल पाने से छात्राओं को साइकिल की राशि प्रदान करने में स्कूल प्रबंधन अक्षम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >