निर्माणाधीन काली मंदिर का जायजा लेते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व अन्य.
किशनगंज : बुधवार को किशनगंज पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कालू चौक खगड़ा स्थित काली मंदिर पहुंचे. वहां पहुंचे उन्होंने एसडीओ द्वारा निर्माणाधीन इस मंदिर की सेटरिंग तोड़े जाने का स्वयं जायजा लिया. उनके वहां पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया तथा अपनी व्यथा सुनायी. लोगों ने एसडीओ मो शफीक की करतूत से उन्हें अवगत कराया.
साथ ही प्रशासन द्वारा झूठे मुकदमें में फंसाकर परेशान करने की बात भी कही. केंद्रीय मंत्री ने सबों की बाते पूरे ध्यान से सुनी व इस मामले में दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया. उन्होंने डरे सहमे लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मामले को वे ऊपर तक ले जायेंगे.
