पौआखाली : कुरगंज प्रखंड क सुखानी पुलिस को एक साथ दो-दो कामयाबियां मिली है. सुखानी पुलिस ने पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के झापा जिला स्थित कचना थानाक्षेत्र के लोधाबाड़ी ग्राम निवासी लखन लाल सिंह पिता स्व अमर लाल सिंह को 1.300 किग्रा गांजा के साथ सुखानी थानाक्षेत्र के कादोगांव हाट से गिरफ्तार किया है.
वहीं एक अन्य कार्रवाई में सुखानी पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिला स्थित दिनहाटा थानाक्षेत्र के सुकूरकुट्टी ग्राम निवासी जाकिर हुसैन पिता युसूफ अली को 750 एमएल के चार बोतल विदेशी तथा 12 लीटर देशी शराब के साथ सुखानी थानाक्षेत्र के सालगुड़ी चौक से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है. इस संबंध में सुखानी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि दोनों ही कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है. उन्होंने बताया कि गांजा बरामदगी मामले में आरोपी लखन लाल सिंह के विरुद्ध अंडर सेक्शन 08/20बी, एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 21/16 दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.
