ठाकुरगंज : सीमा पार नेपाल के झापा जिला अंतर्गत भद्रपुर पुलिस ने देह व्यापार के लिए गलगलिया के रास्ते खाड़ी देश ले जाए जा रहे धरान निवासी 23 वर्षीय (काल्पनिक नाम) माया मगर व 24 बर्षीय शिल्पा को मुक्त कराते हुए एक दलाल को धर दबोचा़ इस बाबत झापा पुलिस कने बताया की दो युवतियों को ट्रैफिकिंग के जरिये खाड़ी देश भेजे जाने की गुप्त सुचना मिली थी़ जिसके बाद भारत जाने के सभी रास्ते पर चौकसी बढ़ाई गई
और संदेह के आधार पर भद्रपुर वार्ड नं 5 निवासी 51वर्षीय उषा थापा को दो युवतियों को लेकर गलगलिया होते दिल्ली जाने के दौरान भद्रपुर पुलिस ने धर दबोचा़ मुक्त की गई दोनों युवतियों को साना हाथ हरु नामक संस्था को सुपुर्द कर धंधे में संलिप्त महिला को पुलिस हिरासत में अनुसंधान हेतु रखा गया है़ बताते चले पिछले दिनों नेपाल में आए भूकंप के बाद वहां ट्रैफिकिंग के जरिये युवतियों को निशाना बनाया जा रहा है़
