शिलान्यास के बीत गये 11 महीने,नहीं बनी सड़क

जान जोखिम में डाल कर लोग गुजरते हैं सड़क पर 28 अगस्त 15 को निवर्तमान विधायक पद्म पराग राय वेणु ने किया था सड़क का शिलान्यास फारबिसगंज : फारबिसगंज शहर के वार्ड संख्या सात में अवस्थित अति महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य शिलान्यास के 11 महीना बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो पाने से […]

जान जोखिम में डाल कर लोग गुजरते हैं सड़क पर

28 अगस्त 15 को निवर्तमान विधायक पद्म पराग राय वेणु ने किया था सड़क का शिलान्यास
फारबिसगंज : फारबिसगंज शहर के वार्ड संख्या सात में अवस्थित अति महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य शिलान्यास के 11 महीना बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो पाने से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है़ उक्त जर्जर सड़क से हो कर प्रति दिन अनुमंडलीय अस्पताल, अनुमंडल कार्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, वाणिज्यकर सहायक आयुक्त कार्यालय, उप कोषागार कार्यालय आना जाना होता है. मगर उक्त सड़क के निर्माण में कोताही लोगों को अब हजम नहीं हो रहा है. वर्षा होने के बाद उक्त सड़क पर लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर चलते हैं.
सबसे अधिक परेशानी अनुमंडलीय अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में इलाज कराने के लिए आने वाले रोगियों को हो रहा है़ आक्रोशित स्थानीय लोगों में तनवीर आलम, खुर्शीद आलम, कामेश्वर, दिनेश साह, भाजपा नेता प्रताप नारायण मंडल, भाजयुमो जिला मंत्री अविनाश कनौजिया अंशु सहित अन्य ने कहा कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य को पूरा नहीं किया जाता है तो जनहित में आंदोलन किया जायेगा.
सनद रहे कि उक्त रेफरल अस्पताल के जर्जर सड़क के निर्माण के लिये मुख्यमंत्री नगर विकास योजना के अंतर्गत 91,35,651 रुपये की स्वीकृति व निविदा के बाद विगत 28 अगस्त 2015 उक्त सड़क का शिलान्यास निर्वतमान विधायक पद्म पराग वेणु व नप के मुख्य पार्षद अनुप कुमार जायसवाल द्वारा किया गया था. मगर शिलान्यास के बाद स्थिति जस की तस बनी हुई है़
कहते हैं मुख्य पार्षद
इस संदर्भ में पूछे जाने पर मुख्य पार्षद अनुप कुमार जायसवाल ने कहा कि उक्त सड़क निर्माण कार्य कराने वाले संवेदक बीमार हो गये थे. जिस कारण कार्य में विलंब हुआ़ उन्होंने बताया कि सड़क मार्ग में अतिक्रमण रहने के कारण भी निर्माण कार्य में विलंब हो रहा है,
अतिक्रमण को हटाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी व कार्यपालक पदाधिकारी को भी उनके द्वारा पत्र लिख कर स्थिति से अवगत कराया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा भी अतिक्रमण हटाने के लिए योजना बनाये जाने की बातें कही गई है. जिससे कि कार्य को गति दिया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >