वर्षों से चल रहा तस्करी का धंधा

पौआखाली : सुखानी थाना क्षेत्र केरोसिन की कालाबाजारी और तस्करी के लिए पूर्व से प्रसिद्ध रहा है़ खासकर थानाक्षेत्र के सबोडांगी और सालगुड़ी चौक में चोरी छुपे इस धंधे से जुड़े कई लोग हैं जो इस कारोबार को अंजाम दे रहे हैं. पूर्व में भी पौआखाली पुलिस की कार्रवाई में एक बार इस तरह का […]

पौआखाली : सुखानी थाना क्षेत्र केरोसिन की कालाबाजारी और तस्करी के लिए पूर्व से प्रसिद्ध रहा है़ खासकर थानाक्षेत्र के सबोडांगी और सालगुड़ी चौक में चोरी छुपे इस धंधे से जुड़े कई लोग हैं जो इस कारोबार को अंजाम दे रहे हैं. पूर्व में भी पौआखाली पुलिस की कार्रवाई में एक बार इस तरह का मामला सामने आया था. इस इलाके में ऐसे धंधेबाजों द्वारा तस्करी कर मंगा रहे केरोसिन तेल को खुले बाजारों के अलावे उनलोगों को भी सप्लाई करते हैं जो अपनी दुकानों में डीजल की बिक्री करते हैं. लेकिन अहम सवाल यह कि आखिर वर्षों से इस फलता फूलता अवैध कारोबार पर पुलिस की नज़र क्यों नही पड़ी है?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >