हर्षोल्लास. मुसलिम भाइयों ने एक-दूसरे से गले मिल दूर िकये गिले-िशकवे
रमजान के पाक महीने में रोजा रखने के बाद बड़ी संख्या में मुसलिम सम्प्रदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे को मुबारकबाद दी.
किशनगंज : गुरुवार को जिले में ईद-उल-फितर धूम-धाम से संपन्न हो गया. अकीदतमंद नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही ईदगाहों में जुटने लगे. जिले के सभी प्रखंडों में ईद की रौनक देखने को मिली. मुस्लिम भइयों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी.
जिला मुख्यालय स्थित अंजुमन इस्लामिया,खगड़ा करबला में ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी. इसी प्रकार प्रखंड में भी ईदगाह व मस्जिदों में रमजान के पाक महीने में रोजा रखने के बाद बड़ी संख्या में मुसलिम सम्प्रदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे को मुबारकबाद दी. इस मौके पर बड़ी संख्या में बच्चों ने भी भाग लिया. ईद की विशेष नमाज अदा की गई. इसके अलावे बहादुरगंज, दिघलबैंक, पोठिया, ठाकुरगंज, कोचाधामन, टेढ़ागाछ सहित सभी जगहों में ईदगाह व मस्जिदों में पहुंचकर लोगों ने ईद की विशेष नमाज अदा की और एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी.
