किशनगंज : मिस्ड कॉल से प्रारंभ हुई प्रेम की परिणति आखिरकार शारीरिक शोषण पर जाकर खत्म हो गयी़ हालांकि घटना के उपरांत पीड़िता अपनी फरियाद लेकर स्थानीय महिला थाना जा पहुंची़ परंतु समाज के कथित ठेकेदार पीड़िता को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने में सफल हो गये़ नतीजतन थक हार कर पुलिस को आरोपी से बांड भरा कर उसे छोड़ देना पड़ा़ प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के खारूदह बरचौंदी पंचात निवासी पीड़िता अपने माता पिता के बचपन में ही गुजरजाने के पश्चात किसी तरह मेहनत मजदूरी कर अपना भरण पोषण किया करती थी़
छह माह पूर्व एक दिन अचानक उसके मोबाइल पर एक मिस्ड कॉल आया़ कॉल बैक करने के उपरांत दूसरी ओर से एक युवक की आवाज आयी़ उस दिन साधारण बातचीत के उपरांत मामला रफा दफा हो गया़ परंतु बाखोटोली पाठामारी निवासी नुरजमाल घटना के बाद से लगातार युवती से फोन पर बातें करने लगा़ अपनी मीठी व लच्छेदार भाषा से वह लगातार युवती को फांसने की चेष्टा करने लगा और एक दिन युवती भी उसके झांसे में आ गयी़ फिर एक दिन वह युवती के घर आ धमका़ पूर्व से शादीशुदा होने के बावजूद उसने खुद को कुंवारा बताया और युवती के संग शादी करने की इच्छा प्रकट करते हुए उसे बुरी तरह से अपने झांसे में ले लिया और उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया़
फिर तो यह सिलसिला आम हो गया़ नूर जमाल को जब भी मौका मिलता वह पीड़िता को अपना शिकार बना लेता था़ गत गुरुवार को जब पीड़िता ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह उसे किशनगंज ले आया़ परंतु दिन भर इधर उधर घुमाने के बाद वापस ले कर जाने के क्रम में चिचुआबाड़ी के निकट पहुंचने के बाद उसने जब युवती को खुद के शादी शुदा होने की बात कही तो युवती अपना आपा खो बैठी और दोनों के बीच तीखी झाड़प हो गयी़ इसी बीच नूर जमाल ने युवती के दुपट्टे से उसका गला घोंटने का प्रयास करने लगा तो युवती के चीखने चिल्लाने की आवाज को सुन घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने दोनों को पोठिया पुलिस के हवाले कर दिया़
