बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ें

हुल दिवस. किशनगंज पहुंचे अनुसूचित जन जाति कल्याण मंत्री, कहा हूल पर्व में शामिल होने किशनगंज पहुंचे मंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति के कल्याण व उत्थान के लिए उनके बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना अनिवार्य है. किशनगंज : सरकार में अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों की भागीदारी हो उन्हें उचित सम्मान […]

हुल दिवस. किशनगंज पहुंचे अनुसूचित जन जाति कल्याण मंत्री, कहा

हूल पर्व में शामिल होने किशनगंज पहुंचे मंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति के कल्याण व उत्थान के लिए उनके बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना अनिवार्य है.
किशनगंज : सरकार में अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों की भागीदारी हो उन्हें उचित सम्मान मिले़ उनके माली हालात में सुधार हो और उन्हें मुख्य धारा से जोड़ा जाये इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है़ यह बातें अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार निराला ने कही़ अनुसूचित जाति के लोगों का महत्वपूर्ण त्योहार हूल पर्व में शामिल होने किशनगंज पहुंचे श्री निराला ने स्थानीय खगड़ा स्थित जिला अतिथि गृह में भेंट वार्ता के दौरान कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति के कल्याण व उत्थान के लिए उनके बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना अनिवार्य है़
उन्होंने बताया कि राज्य के प्रत्येक जिले में 18 करोड़ की लागत वाली अनुसूचित जाति जनजाति आवासीय विद्यालय की स्थापना की जायेगी़ इससे छात्रावास निर्माण के लिए साढ़े सात करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है़ मंत्री ने बताया कि एससी एसटी बहुल्य क्षेत्र में उनके गांवों टोलों के विकास एवं उन्हें संपूर्ण मूलभूत सुविधा प्रदान करने के लिए 125 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है़ उन्होंने बताया कि इस योजना की शुरुआत पश्चिम चंपारण से की गयी है़
मंत्री ने शहीद सिदो-कान्हू को अर्पित की पुष्पांजलि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >