अफीम व गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ठाकुरगंज : एसएसबी की 19 वी बटालियन के जवानों ने मंगलवार दोपहर एनएच 327 ई पर मैगल पुल के समीप छापामारी कर अफीम और गांजा बरामद किया है. इस दौरान दो तस्कर भी गिरफ्तार किए गए़ घटना के बाबत 19 वीं बटालियन के उप सेनानायक आरएस रावत ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी की […]

ठाकुरगंज : एसएसबी की 19 वी बटालियन के जवानों ने मंगलवार दोपहर एनएच 327 ई पर मैगल पुल के समीप छापामारी कर अफीम और गांजा बरामद किया है. इस दौरान दो तस्कर भी गिरफ्तार किए गए़ घटना के बाबत 19 वीं बटालियन के उप सेनानायक आरएस रावत ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी की पोवाखाली से ठाकुरगंज की ओर मादक पदार्थ की खेप आ रही है़ जिसके बाद अररिया सिलीगुड़ी पथ पर मैगल पुल के समीप टीम तैनात की गई

और वाहनों की जांच शुरू हुई़ इसी दौरान पौआखाली की तरफ से ठाकुरगंज की तरफ आ रही एक मोटर साइकिल को रोका गया और उसकी जांच के क्रम में उसमें से एक किलो 200 ग्राम अफीम और 250 ग्राम गांजा जप्त किया गया़ दोनों तस्कर टेंगुलाल हरिजन ग्राम बनगांवा थाना बहादुरगंज और बाबुल ग्राम बिलायतीबाड़ी थाना सुखानी को गिरफ्तार कर ठाकुरगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया़ जहा ठाकुरगंज थाना में इंस्पेक्टर ललन पाण्डे ने इन दोनों तस्करो से पूछताछ की. इस दौरान इंस्पेक्टर ललन पांडे ने बताया की जांच के बाद दोनों को जेल भेजा जाएगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >