किशनगंज : अवाम एवं प्रशासन के बीच संवादहीनता नहीं बने, इसके लिए हर माह शांति समिति की बैठक होगी़ डीएम पंकज दीक्षित की अध्यक्षता में रचना भवन में आयोजित शांति समिति की बैठक में नयी कमेटी का गठन किया गया़
बैठक में डीएम श्री दीक्षित ने कहा कि गृह विभाग, विशेष शाखा पटना के द्वारा पत्रांक 4010 के आलोक में सद्भाव बनाये रखने हेतु जिला स्तर पर गठित शांति समितियों को पुनर्गठित करने का आदेश प्राप्त हुआ है़
डीएम ने सोमवार की शाम वाट्सअप ग्रुप में आयी आपत्तिजनक टिप्पणी के संबंध में कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं ऐसा करने वाले किसी भी शख्श को बख्शा नहीं जायेगा़ उन्होंने कहा कि आरोपी उमेश नंदन सिन्हा पूर्व में शांति समिति के सदस्य थे़, जिन्हें तत्काल प्रभाव से हटाते हुए उन्हें रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव पद से भी हटा दिया गया है़ कहा कि नयी कमेटी के गठन हेतु पटना से निर्देश है कि सद्भाव बनाये रखने हेतु डीएम पांच लोगों को नामित करेंगे़
आदेशालोक में प्रो बुलंद अख्तर हाशमी, जाहिदुर्रहमान, त्रिलोक चंद जैन, सुभाष दास, टीएस गुप्ता एवं सुरेंद्र सिंह को नामित किया गया है़ उन्होंने कहा कि इस जिला की गंगा-जुमुनी तहजीब की पुरानी परंपरा है और एक बार फिर यहां के अवाम ने इस परंपरा पर अपनी मुहर लगा दी है़
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक मत से उमेश नंदन सिन्हा द्वारा की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी को घृणित मानसिकता वाली सोच करार देते हुए संकल्प लिया कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. बैठक में जिप अध्यक्ष रूकैया बेगम, जिप उपाध्यक्ष कमरूल होदा, पूर्व विधायक अख्तरूल इमान, नप अध्यक्ष आंची देवी जैन, उस्मानी गनी, फरजाना बेगम,
महजहरूल हसन, मनीष जलान, अभिनव मोदी, पिंटू चौधरी, इंतेखाब आलम बबलू, प्रो शफी अहमद, फिरोज अंजूम सहित कई लोग मौजूद थे़ प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, डीडीसी रामजी साह, एसडीओ मो शफीक, एएसपी अनिल कुमार, एसडीपीओ कामिनी वाला, वरीय उपसमाहर्ता मनीष कुमार, पुलिस निरीक्षक पुष्कर कुमार, सदर थानाध्यक्ष प्रमोद राय सहित कई अधिकारी मौजूद थे़
