शराब न पीने की दिलायी गयी लोगों को शपथ

शपथ दिलाते जिला जज व उपस्थित डीएम, एसपी व अन्य न्यायिक पदाधिकारी व कर्मी किशनगंज : शा का जो हुआ शिकार उजड़ा उसका घर परिवाऱ इस कहावत को सच करार देते हुए अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर व्यवहार न्यायालय के सभागार में जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह ने सभी न्यायिक दंडाधिकारी को शपथ […]

शपथ दिलाते जिला जज व उपस्थित डीएम, एसपी व अन्य न्यायिक पदाधिकारी व कर्मी

किशनगंज : शा का जो हुआ शिकार उजड़ा उसका घर परिवाऱ इस कहावत को सच करार देते हुए अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर व्यवहार न्यायालय के सभागार में जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह ने सभी न्यायिक दंडाधिकारी को शपथ दिलायी. जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अगुवायी में सभी ने शपथ लिया कि आजीवन तंबाकू, अल्कोहल अथवा अन्य प्रकार की नशीली पदार्थों का सेवन नहीं करूंगा तथा समाज के सभी व्यक्तियों को इनके सेवन से हो
ने वाले
दुष्परिणामों को बताते हुए उन्हें जागरूक करूंगा़ इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश प्रसाद सिंह, डीएम पंकज दीक्षित, एसपी राजीव मिश्रा, एडीजे प्रथम पारस नाथ राय, एडीजे द्वितीय सत्येंद्र पांडे, सीजेएम पन्ना लाल, एसीजेएम पुष्पम कुमार झा, एसडीजेएम प्रबल दत्ता, जेएम प्रथम फिरोज अकरम, सरकारी अधिवक्ता मनीरूल हक, लोक अदालत कर्मी तौसीफ आलम, राजीव दीक्षित सहित सभी कर्मी मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >