अपहृता बरामद, पुलिस ने ली राहत की सांस

किशनगंज : जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के बहुचर्चित खुशबू अपहरण कांड की गुत्थी शुक्रव़ार को उस वक्त सुलझ गयी जब पीड़िता स्वयं पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा के समक्ष उपस्थित होकर अपने अपहरण के मामले को झूठा करार दे दिया़ हालांकि श्री मिश्रा के निर्देश के बाद एसडीपीओ कामिनी वाला ने पीड़िता का बयान दर्ज […]

किशनगंज : जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के बहुचर्चित खुशबू अपहरण कांड की गुत्थी शुक्रव़ार को उस वक्त सुलझ गयी जब पीड़िता स्वयं पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा के समक्ष उपस्थित होकर अपने अपहरण के मामले को झूठा करार दे दिया़ हालांकि श्री मिश्रा के निर्देश के बाद एसडीपीओ कामिनी वाला ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया़ घटना के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए टिटिहा कोचाधामन निवासी पीड़िता ने बताया कि उसका प्रेम संबंध विगत कई वर्षों से जोकीहाट अररिया निवासी सउद पिता नसर आलम के संग चल रहा था़ दोनों शादी कर वैवाहिक जीवन व्यतीत करना चाहते थे परंतु उसके परिजन जबरन उसकी शादी पश्चिम बंगाल निवासी अधेड़ व शादीशुदा व्यक्ति के संग करने को उतावले थे़
नतीजतन गत नौ जून को वह अपने प्रेमी सउद के संग फरार हो गयी और सिलीगुड़ी में विवाह रचा कर वैवाहिक जीवन व्यतीत करने लगी़ परंतु उसके गायब हो जाने के बाद उसके परिजनों ने कोचाधामन थाना में सउद के खिलाफ उसके अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी़
प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस सउद की तलाश में जुट गयी़, जिस कारण पीड़िता शुक्रवार को स्वयं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गयी और खुद के बालिग होने का दावा करते हुए निकाहनामा भी प्रस्तुत कर दिया़ बहरहाल, एसडीपीओ कामिनी वाला ने आवश्यक पूछताछ के उपरांत पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >