शपथ ग्रहण . प्रखंडों में शपथ ग्रहण को लेकर किया गया समारोह का आयोजन
शपथ ग्रहण के दूसरे दिन किशनगंज, दिघलबैंक, बहादुरगंज, पौआखाली, पाठामारी प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों को बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ने सभागार भवन में पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. शपथ ग्रहण के बाद आठों पंचायतों के उपमुखिया एवं उपसरपंच पद की चयन प्रक्रिया शुरू हुई.
दिघलबैंक : शपथ के दूसरे दिन बचे आठ पंचायतों के मुखिया, सरपंच एवं वार्ड सदस्यों व पंच सदस्यों को बीडीओ नर्मदेश्वर झा द्वारा गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी़ प्रखंड कार्यालय में मुखिया एवं सरपंच, सभागार भवन में वार्ड सदस्यों को सीओ श्री राकेश एवं मनरेगा भवन में पंच सदस्यों को कृषि पदाधिकारी ब्रज किशोर चरण द्वारा गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी़ तुलसिया पंचायत के मुखिया रिजवान अहमद, जागिर पदमपुर के मुखिया जाफर हुसन ने शपथ ली़ शपथ के बाद ही आठों पंचायत के उपमुखिया एवं उपसरपंच पद की चयन की प्रक्रिया शुरू हुई़
किशनगंज प्रखंड में प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ ओम प्रकाश ने पंचायत प्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी
पंचायत उपमुखिया उपसरपंच
लक्ष्मीपुर अल्लाउद्दीन शमशुल निहाल
पथरघट्टी रईसउद्दीन लसीमा खातुन
धनगढ़ा नकसब आलम नूर सब्बी
तुलसिया तस्मीया खानम विमला देवी
जागिर पदमपुर जाकिर हुसैन मो रिजवान
अठगछिया प्रदीप कुमार गणेश रसेबुल
ताराबाड़ी नागेंद्र प्रसाद कर्मकार रौकने अफरोज
इकड़ा अब्दुल हमीद कनीजा खातुन
जनप्रतिनिधियों को दिलायी गयी शपथ
किशनगंज : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ ओम प्रकाश ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी़वहीं वार्ड सदस्यों ने उपमुखिया और पंच सदस्यों ने उपसरपंच का चयन किया़ गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के पहले चरण में किशनगंज प्रखंड में चुनाव हुआ था़ उपमुखिया और उपसरपंच पद चुने गये विजेता प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फुल मालाओं से लाद दिया़
