बाइक व मारुति की टक्कर में एक की मौत

छत्तरगाछ : मंगलवार देर शाम को पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनगंज-ठाकुरगंज पीडब्लूडी मुख्य पथ स्थित खरखरी के समीप मोटरसाइकिल तथा मारुति वैन की आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक 20 वर्षीय मो शाहिद की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बाइक के पीछे बैठी मृतक की सगी बहन 15 वर्षीय सबनुर बेगम बुरी तरह से […]

छत्तरगाछ : मंगलवार देर शाम को पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनगंज-ठाकुरगंज पीडब्लूडी मुख्य पथ स्थित खरखरी के समीप मोटरसाइकिल तथा मारुति वैन की आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक 20 वर्षीय मो शाहिद की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बाइक के पीछे बैठी मृतक की सगी बहन 15 वर्षीय सबनुर बेगम बुरी तरह से घायल हो गयी, जिसका इलाज सिलीगुड़ी में चल रहा है. इस हृदय विदारक घटना से मृतक के पिता रकीमउद्दीन के घर काला सिंघिया में कोहराम मच गया है. मृतक के ससुराल ग्योराटोली में भी शोक का माहौल व्याप्त है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहड़लाबाड़ी पंचायत के काला सिंघिया निवासी मो शाहिद की शादी घटना के पांच दिन पूर्व ग्योराटोली निवासी सलीमुद्दीन की पुत्री इशरत से हुई थी.ग्रामीणों के मुताबिक मृतक मो शाहिद मंगलवार देर शमा को अपनी छोटी बहन के साथ मोटरसाइकिल से अपने ससुराल जा रहा था. इसी दरम्यान ठाकुरगंज की ओर से आ रही मारुति वैन से टक्कर हो गयी.

इधरमृतक की पत्नी को जब घटना की खबर मिली रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच अपने पति के शव से लिपट कर रोते-रोते बेहोश हो गयी. मृतक की पत्नी इशरत हर किसी से यही कह रही थी कि अब मैं किसके सहारे जीऊंगी. घटना के बाद मारुति वैन चालक भागने में सफल रहा. परंतु बेलवा में ग्रामीणों ने वाहन को पकड़ लिया. इधर, घटना को लेकर पहाड़कट्टा थाना में अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >