नामांकन करने की होड़ में लगे रहे अभ्यर्थी

कन्हैयाबाड़ी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही जहां चौक-चौराहों पर अपने समर्थक प्रत्याशियों को ले चर्चाओं का बाजार गरम हैं. प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ परिसर में जमा थी. कतार में खड़े उम्मीदवार अपनी बारी के इंतजार में माथे की पसीना को पोछते नजर आये़ हालांकि 24 पंचायतों वाली इस प्रखंड में […]

कन्हैयाबाड़ी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही जहां चौक-चौराहों पर अपने समर्थक प्रत्याशियों को ले चर्चाओं का बाजार गरम हैं.

प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ परिसर में जमा थी. कतार में खड़े उम्मीदवार अपनी बारी के इंतजार में माथे की पसीना को पोछते नजर आये़ हालांकि 24 पंचायतों वाली इस प्रखंड में सुविधा प्रदान करने के लिए कुल चार काउंटर लगाया गया जिसमें एक काउंटर पर छह पंचायत के सभी उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर रहें हैं.
भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग काउंटर बनाये गये है़ं यहां बताते चलें कि आज तक कुल मुखिया पद के लिए 18 प्रत्याशी 15 महिला 03 पुरुष, सरपंच पद के लिए 17 प्रत्याशी 11 महिला 06 पुरुष, पंसस पद के लिए 20 प्रत्याशी 12 महिला 08 पुरुष, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 116 प्रत्याशी 57 महिला 59 पुरुष एवं ग्राम कचहरी के पंच के लिए 35 प्रत्याशी 19 महिला 16 पुरुष नामांकन प्रपत्र दाखिल किया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >