तीनओवर लोड ट्रक से वसूला जुर्माना

बहादुरगंज(किशनगंज) : ओवर लोड ट्रक पर सख्ती दिखाते हुए जिला प्रशासन की तरफ से मंगलवार की सुबह स्थानीय एलआरपी चौक पर जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में तीन ओवर लोड वाहन को धर दबोचा गया एवं मौके पर ही अधिनियम के तहत आर्थिक दंड वसूली की दिशा में जब्ती सूची थमा दी गयी. इस दौरान […]

बहादुरगंज(किशनगंज) : ओवर लोड ट्रक पर सख्ती दिखाते हुए जिला प्रशासन की तरफ से मंगलवार की सुबह स्थानीय एलआरपी चौक पर जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में तीन ओवर लोड वाहन को धर दबोचा गया एवं मौके पर ही अधिनियम के तहत आर्थिक दंड वसूली की दिशा में जब्ती सूची थमा दी गयी. इस दौरान स्थानीय बीडीओ शशि भूषण सुमन व पुलिस कर्मी भी मौजूद थे.
जिला परिवहन पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जब्त तीन ओवर लोड ट्रक के उपर लगभग एक लाख की राशि का आर्थिक जुर्माना निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि वाहन चेकिंग के क्रम में ही मौके पर मवेशी लदा दो पिकअप व एक मैजिक वाहन भी गिरफ्त में आया.
जिसे समुचित जांच पड़ताल हेतु स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया. उधर मामले के बाबत पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिकअप व मैजिक में लोड मवेशी से संबंधित सभी कागजातों के छानबीन पश्चात उसे छोड़ दिया गया. वाहन में लदे ये मवेशी बहादुरगंज होते हुए लोहागाड़ा हाट की तरफ जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >