पंचायत उप चुनाव में 62.11 फीसदी हुआ मतदान

पंचायत उप चुनाव में 62.11 फीसदी हुआ मतदान

कोचाधामन. पुरंदाहा पंचायत के मुखिया के पद साहित बलिया पंचायत के वार्ड संख्या 06, मजकुरी पंचायत के वार्ड संख्या 08, काठामांठा पंचायत के वार्ड संख्या 08, बारिजान पंचायत के वार्ड संख्या 10 तथा मजगामा पंचायत के वार्ड संख्या 14 के वार्ड सदस्य के पद के लिए उप चुनाव शांति पूर्ण तरीके से औसतन 62.11 फीसदी मतदान के साथ गुरुवार को संपन्न हुआ. मतदान को लेकर सुबह से ही लोगों का भीड़ देखने को मिला. जैसे जैसे सूर्य की तापमान बढ़ने लगा, वोटरों की भीड़ बूथों पर कम होती गयी. वोटर की भीड़ पुनः एक बार चार बजे शाम से मतदान संपन्न तक उमड़ पड़ी. लोग अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालते रहे. पंचायत उप चुनाव निष्पक्ष संपन्न हो इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल व पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी मुस्तैद दिखे. उप चुनाव में पहली बार चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदान एप्लिकेशन को उपयोग किए गया. इसका प्रयोग बोकस वोट को रोकना के लिए किया गया था. प्रखंड सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कोचाधामन जफर इकबाल ने बताया कि पुरन्दाहा पंचायत में मुखिया पद के लिए मतदान हुआ तथा बलिया पंचायत के वार्ड संख्या छह, मजकूरी पंचायत के वार्ड संख्या आठ, मजगामा पंचायत के वार्ड संख्या 14, कठामठा पंचायत के वार्ड संख्या आठ व बड़ीजान पंचायत के वार्ड संख्या 10 में वार्ड सदस्य पद के लिए मतदान हुआ. 11 जुलाई को प्रखंड कार्यालय में मतों की गिनती की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >