बच्चों ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

पोठिया : प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिरपुर में शिक्षकों की लचर व्यवस्था से बच्चों की पढ़ाई अवरुद्ध हो गयी है. सोमवार को विद्यालय में मात्र आठ बच्चे ही उपस्थित पाये गये. विद्यालय में प्रधानाध्यापक आशीष कुमार व सहायक शिक्षिका मलिका प्रवीण का 10 बजे तक कोई अता-पता नहीं था. वहीं […]

पोठिया : प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिरपुर में शिक्षकों की लचर व्यवस्था से बच्चों की पढ़ाई अवरुद्ध हो गयी है.

सोमवार को विद्यालय में मात्र आठ बच्चे ही उपस्थित पाये गये. विद्यालय में प्रधानाध्यापक आशीष कुमार व सहायक शिक्षिका मलिका प्रवीण का 10 बजे तक कोई अता-पता नहीं था. वहीं मौजूद आठ बच्चे जमीला खातून, रूकसाना, चैनतारा, मुक्तार आलम, नैयमा खातून ने संयुक्त रूप से बताया कि विगत 15 दिनों से स्कूल की तरफ से दिया जाने वाला खाना भी बंद है. वहीं इमरान, हामिद, मीनू ने प्रधानाध्यापक पर गड़बड़ी का आरोप लगाया.

* रूक साना ने बताया कि स्कूल में पोशाक राशि नहीं मिल रही है.

* कहते हैं प्रधानाध्यापक
इस संबंध में प्रधानाध्यापक आशीष कुमार ने बताया कि एमडीएम बंद है और पोशाक की राशि नियमानुसार बच्चों में वितरित की जा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >