बिहार के विकास के लिए एनडीए जरूरी : मनोज

ठाकुरगंज(किशनगंज) : बदहाल बिहार का विकास एनडीए ही कर सकता है, जिस प्रकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है. उसी तरह बिहार के विकास के लिए एनडीए जरूरी है. उक्त बातें दिल्ली के सांसद सह भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने मंगलवार को कही. ठाकुरगंज गांधी मैदान में आयोजित सभा में […]

ठाकुरगंज(किशनगंज) : बदहाल बिहार का विकास एनडीए ही कर सकता है, जिस प्रकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है. उसी तरह बिहार के विकास के लिए एनडीए जरूरी है.

उक्त बातें दिल्ली के सांसद सह भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने मंगलवार को कही. ठाकुरगंज गांधी मैदान में आयोजित सभा में उन्होंने लालू व नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि सूबे में मूलभूत सुविधाओं की घोर कमी है. बिहार को बरबाद करने में बड़े और छोटे भाई का सबसे बड़ा हाथ रहा है.

सूबे में एनडीए की सरकार बनने का दावा करते हुए उन्होंने लोगों से जात-पात धर्म से ऊपर उठ कर मतदान करने की अपील की. कभी हिंदी तो कभी भोजपुरी में संबोधित कर लोगों को रिझाने का भरपूर प्रयास किया. इस दौरान उनके साथ भाजपा विधान पार्षद सुरेन नंदन कुशवाहा भी थे. वहीं लोजपा उम्मीदवार गोपाल अग्रवाल ने भी सभा को संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >