भाजपा गरीबों की हितैषी : स्मृति

कन्हैयाबाड़ी : रविवार को विशनपुर में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री सह भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अब्दुर रहमान के पक्ष में सभा को संबोधित करने करने पहुंची. महागंठबंधन के नेताओं ने भाजपा का डर दिखा कर मुसलमानों पर राज किया. लेकिन कभी उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की चिंता नहीं […]

कन्हैयाबाड़ी : रविवार को विशनपुर में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री सह भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अब्दुर रहमान के पक्ष में सभा को संबोधित करने करने पहुंची.

महागंठबंधन के नेताओं ने भाजपा का डर दिखा कर मुसलमानों पर राज किया. लेकिन कभी उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की चिंता नहीं की और न ही हमारी बहनों की इज्जत को महफूज रखा. जब हमारे मोदी भाई देश के प्रधानमंत्री बन कर संसद भवन पहुंचे तो संसद की चौखट पर माथा टेका और कहा मैं देश का प्रधानमंत्री नहीं सेवक हूं. उनकी यही इच्छा शक्ति का परिणाम है कि देश के गरीबों का बैंक में नि:शुल्क खाता खुला है.

लेकिन हमारे राष्ट्र के स्वाभिमानी गरीब जनता 22 हजार करोड़ अपने खाते के माध्यम से देश के बैंकों में जमा करवाया. देश के बेरोजगार युवाओं की प्रबल इच्छा से पूरा करने हेतु 50 हजार रुपये से लेकर 10 लाख तक राशि बगैर किसी सिक्यूरिटी के बैंकों को ऋ़ण देने हेतु प्रधानमंत्री द्वारा मुद्रा योजना चलायी गयी है. गरीबों के स्वास्थ्य के रक्षार्थ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत हर आदमी को जोड़ने का प्रयास है.

मौके पर आये विधान पार्षद डा दिलीप कुमार जायसवाल सभा को संबोष्धित करते हुए कहा कि हम मोहब्बत के नाम पर वोट मांगते हैं, जबकि विधायक रामेश्वर चौरसिया लालू और नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि चरवाहा विद्यालय खोला लेकिन उनके दोनों बेटे मैट्रिक पास तक नहीं किया. वे दोनों मुख्यमंत्री बने तो पाकिस्तान का दौरा किया और वहां से लौटा तो कुर्सी छोड़ देनी पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >