556 वां प्रकाश पर्व के अंतिम दिन अखंड पाठ का हुआ समापन, लोगों ने टेका मत्था

महावीर मार्ग स्थित गुरूद्वारा में गुरु नानक देव की जयंती पर 556 वां प्रकाश पर्व के अंतिम दिन अखंड पाठ का समापन हुआ. साथ ही लंगर का अभी आयोजन किया गया.

किशनगंज. शहर के महावीर मार्ग स्थित गुरूद्वारा में गुरु नानक देव की जयंती पर 556 वां प्रकाश पर्व के अंतिम दिन अखंड पाठ का समापन हुआ. साथ ही लंगर का अभी आयोजन किया गया. प्रकाश पर्व को लेकर सुबह से ही लोग गुरुद्वारे जाकर मत्था टेक रहे थे. साथ ही इस खास दिन पर गुरुद्वारे में भजन और कीर्तन का विशेष आयोजन भी किया गया. गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर शुक्रवार को गुरुद्वारों में संगत का सैलाब उमड़ पड़ा. बड़ी संख्या में संगत अपने परिवार के साथ गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे, सेवा की और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया. कीर्तन सुनकर संगत निहाल हो गयी. सुबह से ही संगत गुरुद्वारों में पहुंचना शुरू हो गए थे. गुरुनानक देव जी की जयंती पर सिक्ख श्रद्धालु और शहर के गणमान्य लोग गुरूद्वारा पहुंचे और मत्था टेका. इस अवसर पर इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान लखविदर सिंह लक्खा ने बताया कि गुरू नानक देव सिख धर्म के संस्थापक होने के साथ सिख धर्म के पहले गुरु हैं. इस दौरान मुख्य रूप से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान लखविंदर सिंह लक्खा, सचिव सरदार अजीत सिंह, सरदार गगनदीप सिंह, सरदार जसपाल सिंह, सरदार अमरदीप सिंह, सरदार नरेंद्र सिंह, सरदार सुरेन्द्र सिंह, सरदार अमोलक सिंह, सरदार निसान सिंह, सरदार अमनदीप सिंह, सरदार बलदेव सिंह, रेडक्रॉस के सचिव मिक्की साहा सहित सहित बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने माथा टेका किशनगंज.गुरुनानक देव की जयंती के अवसर पर बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब किशनगंज पहुंचे और माथा टेका. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव में शामिल हुए एवं देश और बिहार की समृद्धि के लिए अरदास की. इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से अध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह, सरदार अजीत सिंह बवेजा उपाध्यक्ष, सरदार चरणजीत सिंह, सरदार अजीत सिंह सूरज, सरदार अमरदीप सिंह, सरदार सुरेंद्र सिंह, सरदार गगनदीप सिंह, सस्खमनदीप बावेजा, सरदार बलदेव सिंह ने उन्हें गुरु घर का आशीर्वाद सरोपा भेट कर सम्मानित किया. गुरुनानक देव की जयंती के अवसर पर बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब किशनगंज पहुंचे और माथा टेका. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव में शामिल हुए एवं देश और बिहार की समृद्धि के लिए अरदास की. इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से अध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह, सरदार अजीत सिंह बवेजा उपाध्यक्ष, सरदार चरणजीत सिंह, सरदार अजीत सिंह सूरज, सरदार अमरदीप सिंह, सरदार सुरेंद्र सिंह, सरदार गगनदीप सिंह, सस्खमनदीप बावेजा, सरदार बलदेव सिंह ने उन्हें गुरु घर का आशीर्वाद सरोपा भेट कर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >