48 घंटे का संकीर्तन शुरू, कलशयात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ठाकुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत गोथरा हनुमान मंदिर परिसर में 48 घंटे के अखंड अष्टयाम संकीर्तन का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत गोथरा हनुमान मंदिर परिसर में 48 घंटे के अखंड अष्टयाम संकीर्तन का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ. आयोजन के प्रथम दिन महिला श्रद्धालुओं ने भव्य कलशयात्रा निकाली. जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए. कलशयात्रा गोथरा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए भातढाला पोखर पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश में जल भरकर श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर लौटे. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार व धार्मिक अनुष्ठानों के साथ अष्टयाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया. आयोजन पुरोहित पुरुषोत्तम झा के निर्देशन व देखरेख में संपन्न हो रहा है. धार्मिक कार्यक्रम में ठाकुरगंज नगर के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, पार्षद अमित सिन्हा, दिलीप सिंह, शिव शंकर महतो, शिवा पासवान, लक्ष्मी पासवान, हीरा सहनी, अजय चौधरी, चिरंजीवी पासवान, विजय शर्मा, दीपक सहनी, पप्पू बसफोर, मुन्ना राय, राजा सहनी, शिबा कुमार, शंभू साह, नारायण पासवान, अजय पासवान सहित कई गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी दल-बल के साथ मौजूद रहा. पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों और हरिनाम संकीर्तन से आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >