कोचाधामन. उच्च माध्यमिक विद्यालय बुआलदह में गुरुवार को एडोलिसेंस कार्यक्रम के तहत सखी हेल्प डेस्क का गठन किया गया. प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों की टीम ने 48 छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की. एनीमिया, वजन, स्वास्थ्य सहित अन्य जांच की गयी. आयरन, कैल्शियम एवं सेनेटरी पैड का वितरण किया गया. साथ ही किशोरावस्था में होने वाली समस्याओं पर उचित परामर्श दिया गया. स्वस्थ जीवनशैली अपनाने ने की सलाह दी गयी. मौके पर स्थानीय मुखिया आबू नसर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अनारकली के चिकित्सक डॉक्टर सुमन सौरभ, एएमओ डॉ सरफराज आलम, आरबीएसके अजीत कुमार, एएनएम पूनम कुमारी, संगीता कुमारी, विद्यालय के शिक्षक कपिल देव सिंह, मोहम्मद रफीक अहमद, मोहम्मद नैयर, अब्दुल कलाम आजाद आदि मौजूद मौजूद थे.
शिविर में उमवि बहुआलदह की 48 छात्राओं ने करायी स्वास्थ्य जांच
शिविर में उमवि बहुआलदह की 48 छात्राओं ने करायी स्वास्थ्य जांच
