48 बोतल विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

सदर थाना क्षेत्र के चकला में सदर थाना की पुलिस ने बुधवार को 48 बोतल विदेशी शराब जब्त की है.

किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र के चकला में सदर थाना की पुलिस ने बुधवार को 48 बोतल विदेशी शराब जब्त की है. सदर थाना की पुलिस को चकला में शराब की खेप पहुंचने की सूचना मिली थी. सूचना पर अवर निरीक्षक शाहनवाज खान व प्रशिक्षु अवर निरीक्षक शंखनाद कर्ण घटना स्थल पर पहुंचे. अवर निरीक्षक शाहनवाज खान के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी. आरोपित बाइक से बंगाल की ओर से शराब ला रहा था. पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपित शराब छोड़कर कोहरे का फायदा उठा कर फरार हो गया. पुलिस ने मौके से विदेशी शराब जब्त कर लिया. शराब विभिन्न कंपनियों का था. बताया जाता है की शराब बंगाल की ओर से लाया जा रहा था जिसे पॉकेट रास्ते से चकला की ओर से कही अन्यत्र जगह ले जाया जाना था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >