घायलों में महिलाएं भी
घटना के चार घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची पुलिस
फारबिसगंज: प्रखंड के खवासपुर गांव के वार्ड संख्या नौ में भूमि विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इसमें दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घायलों में कई महिला भी शामिल है. घायलों में एक पक्ष की तेतरी देवी 50 वर्ष पति सत्य नारायण सिंह, उपेंद्र सिंह 38 वर्ष पिता स्व राम चरित्र यादव, बिरेंद्र सिंह 40 वर्ष पिता नित्यानंद सिंह, लक्ष्मण सिंह 45 वर्ष पिता स्व मोहित लाल सिंह, सत्य नारायण सिंह 60 वर्ष पिता स्व वृहस्पति सिंह व अन्य तथा दूसरे पक्ष के प्रकाश सिंह 40 वर्ष पिता राजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह 58 वर्ष पिता स्व दानी लाल सिंह, सावित्री देवी 40 वर्ष पति दामोदर सिंह, दामोदर सिंह पिता स्व दानी लाल सिंह, मीना देवी 42 वर्ष पति ब्रrादेव सिंह सहित अन्य का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में चल रहा है. उपेंद्र सिंह व प्रकाश सिंह के जांघ में तीर लगा हुआ है. जबकि कई महिलाओं की स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना के संदर्भ में एक पक्ष के दामोदर सिंह ने बताया कि खवासपुर मौजा में खाता संख्या 864 खेसरा 741, 742 में 16 डिसमिल जमीन उसकी है, जिसका लगान रसीद भी कट रहा है. इस जमीन का अतिक्रमण किया गया था. इसका विरोध करने पर अतिक्रमण करने वालों नेमारपीट कर घायल कर दिया.
वहीं दूसरे पक्ष के सत्य नारायण सिंह का कहना है कि उक्त जमीन उसकी है, जिस पर दामोदर सिंह आदि ने कब्जा का प्रयास किया. रोकने पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करते हुए घर में आग लगा दिया. घटना की सूचना पर जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ अभिषेक सिंह रेफरल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना. इधर घटना के बाद गांव में तनाव है. सिमराहा थाना पुलिस घटना के लगभग चार घंटे तक अस्पताल या गांव नहीं पहुंची है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है.
