बीबीए प्रथम वर्ष की टॉपर बनी मीशु

किशनगंज : मणिपाल इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीबीए प्रथम वर्ष में टॉपर रही स्थानीय धरमगंज निवासी मीशु रानी ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है, वहीं मीशु के पिता सुजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. स्थानीय बाल मंदिर सीनियर सकेंडरी स्कूल […]

किशनगंज : मणिपाल इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीबीए प्रथम वर्ष में टॉपर रही स्थानीय धरमगंज निवासी मीशु रानी ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है, वहीं मीशु के पिता सुजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

स्थानीय बाल मंदिर सीनियर सकेंडरी स्कूल से वर्ष 2009 दसवीं व 2011 में 12वीं की परीक्षा पास कर मीशु ने सिक्किम के माजिटार स्थित सिक्किम मणिपाल इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अपना नामांकन कराया. मीशु प्रारंभिक शिक्षा से ही प्रतिभावान रही है. 10वीं और 12वीं में भी उसने विद्यालय में अच्छा प्रदर्शन किया था.

मीशु के पिता पप्पू सिंह ने बताया कि 12वीं पास करने के उपरांत मीशु ने स्वंग बीबीए की पढ़ाई करने की इच्छा जतायी. मीशु ने कहा कि उसकी प्रतिभा व शिक्षा के प्रति लगन देख कर उसके माता-पिता ने भी भरपुर सहयोग किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >