तस्करी के 41 मवेशी जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार

पोठिया थाना पुलिस द्वारा देवी चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान में छह पिकअप वेन पर लदा 41 मवेशी जब्त किया गया. जब्त मवेशियों के साथ 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

किशनगंज.एसपी सागर कुमार के निर्देश पर में मवेशी तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत पोठिया थाना पुलिस द्वारा देवी चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान में छह पिकअप वेन पर लदा 41 मवेशी जब्त किया गया. जब्त मवेशियों के साथ 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया. कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. किशनगंज पुलिस द्वारा शनिवार की शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि गुप्त सूचना मिली कि ठाकुरगंज की तरफ से 6 पिकअप वाहन पोठिया की ओर जा रही है.जिसमें मवेशी लदा हुआ है. चेकिंग दल को सूचना के कुछ ही देर बाद उक्त एक-एक कर 6 पिकअप वाहन को देवी चौक के समीप रोका गया. सभी पिकअप वाहन की बारी-बारी तलाशी ली गयी तो उसमें कुल 41 गाय का बछड़ा बरामद किया गया. सभी 6 वाहन में लदे कुल 41 गाय के बछड़ा को जप्त करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा इस संबंध में पोठिया थाना में सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर अग्रिम करवाई की जा रही है. टीम में पोठिया थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >