किशनगंज: जिले के पहाड़कट्टा थाना अंतर्गत फुलहाड़ा गांव के निकट निर्माणाधीन प्रधानमंत्री सड़क पार करने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका तबेरुल निशा 35 वर्ष पति मो नमान उर्फ मेमानु फुलहाड़ा निवासी जब प्रधानमंत्री सड़क को पार कर रही थी उसी वक्त विपरीत दिशा से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया व घटना स्थल से फरार हो गया.
काफी देर तक सड़क किनारे पड़े रहने के बाद स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी पहाड़कट्टा पुलिस को मिलते ही उसने मृतक के शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम हेतु स्थानीय सदर अस्पताल भेज दिया. जहां मंगलवार देर रात्रि उसका पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया.
