एएमयू सेंटर के छात्रों को मिली अस्पताल से छुट्टी

किशनगंज . हलीम चौक स्थित एएमयू सेंटर में व्याप्त कुव्यवस्था की पोल सोमवार रात्रि उस वक्त खुल गयी जब सेंटर में अध्ययनरत कई छात्र-छात्राएं विषाक्त भोजन खाने से बीमार हो गये. शाम होते होते छात्र-छात्राओं की स्थिति नाजुक हो गयी. छात्रों की लगातार बिगड़ती स्थिति को देख गंभीर रूप से बीमार छात्राओं को इलाज हेतु […]

किशनगंज . हलीम चौक स्थित एएमयू सेंटर में व्याप्त कुव्यवस्था की पोल सोमवार रात्रि उस वक्त खुल गयी जब सेंटर में अध्ययनरत कई छात्र-छात्राएं विषाक्त भोजन खाने से बीमार हो गये. शाम होते होते छात्र-छात्राओं की स्थिति नाजुक हो गयी. छात्रों की लगातार बिगड़ती स्थिति को देख गंभीर रूप से बीमार छात्राओं को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

अस्पताल प्रबंधन ने गंभीर रूप से बीमार आसीया, साईमा, रोजी, सगुफा, व शाहीन को फीमेल वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज प्रारंभ कर दिया. जबकि गंभीर रूप से बीमार छात्र अदनान अहमद, मो सुहुद, नूर अहमद, अब्दुल कलाम आजाद, अब्दुल कातिर, सरवर आलम, मुकलेसुर मोमीन, जाकिर हुसैन, साकिर इस्लाम, अनस सिद्दिकी, अमीरूद्दीन, मुजम्मील हयात, उस्मान व बबलू कुरैसी को सदर अस्पताल के मेल वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज प्रारंभ कर दिया.

इधर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक देवेंद्र कुमार व अनवर हुसैन ने छात्र-छात्राओं की गंभीर अवस्था को देखते हुए अगले 24 घंटे तक उन्हें चिकित्सकों के देख रेख में रहने की सलाह दी थी. परंतु कतिपय कारणों के कारण बीमार छात्र-छात्रएं पौ फटते ही सदर अस्पताल से निकल गये. वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर स्थानीय एएमयू सेंटर के पदाधिकारियों ने कुछ भी कहने से साफ इनकार करते हुए संस्था को बदनाम करने की साजिश करार दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >