आटा चक्की मिल में लगी आग, लाखों की हुई क्षति
कोचाधामन (किशनगंज): कोचाधामन थाना क्षेत्र अंतर्गत गल्र्स हाई स्कूल चौक सोंथा में संध्या हॉलर चक्की मिल में अचानक आग लगने से मशीन सहित एक लाख से अधिक सामान जलने से भारी क्षति हो गयी. मिल मालिक मो जलाल बताते है कि मिल दोपहर खाना के पश्चात मिल में ग्राहकों की तोड़ी, गेहूं पिसाई की जा […]
कोचाधामन (किशनगंज): कोचाधामन थाना क्षेत्र अंतर्गत गल्र्स हाई स्कूल चौक सोंथा में संध्या हॉलर चक्की मिल में अचानक आग लगने से मशीन सहित एक लाख से अधिक सामान जलने से भारी क्षति हो गयी. मिल मालिक मो जलाल बताते है कि मिल दोपहर खाना के पश्चात मिल में ग्राहकों की तोड़ी, गेहूं पिसाई की जा रही थी कि अचानक मिल के अंदर आग की लपटे भरक गयी.
आनन फानन में ग्राहक सहित मिल से बाहर निकले तब तक आग पूरे मिल के मकान को अपने आगोश में कर लिया और जब तक कोई बचाव करता पूरा घर जल कर रख हो गया.
मिल के अदंर रखे 10 बोरा खल्ली गेहूं, तोड़ी, मिल का बेल्ट, अंदर रखे दो चौकी, 10 हॉर्स का इंजन, होंडा पंप सेट, हॉलर, चक्की, सहित स्लीपर जल गया. मिल मालिक जलाल के अनुसार आग लगाने का मुख्य कारण सेलेंसर की चिनगरारी बताया जा रहा था. उन्होंने बताया कि हाल ही में फुस के बीच प्लास्टिक की छती देकर मिल के घर को बनाया था. संभवत: प्लास्टिक में लगी तेज आग ने मेरा सब कुछ स्वाहा कर दिया. वही मिल में लगे इस आग से आस पास के किसी धर को और कोई क्षति होने के पूर्व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया.