ई-रिक्शा की ठोकर से 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत

ई-रिक्शा की ठोकर से 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत

पहाड़कट्टा. पोठिया थाना क्षेत्र के किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्यपथ पर हाजी चौक तैयबपुर के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा की ठोकर से एक 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत मौके पर हो गयी. मृतक की पहचान श्यामनाथ साह पिता जगत साह निवासी तैयबपुर थाना पोठिया के रूप में हुई है. यह हादसा शुक्रवार की रात तकरीबन साढ़े सात बजे की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना उस समय की है जब श्यामनाथ साह अपने घर से किसी कार्य को लेकर पास के गांव कालियागंज के लिए निकले थे. इसी बीच श्यामनाथ के घर से महज पांच सौ मीटर की दूरी यह दर्दनाक हादसा हो गया. बताया जाता है कि मृतक श्यामनाथ साह पैदल अपने घर से कालियागंज गांव के लिए निकले थे. इसी दौरान अज्ञात ई-रिक्शा पीछे से जोड़दार टक्कर मार कर फरार हो गया. ठोकर इतनी भयावह थी कि वह सड़क पर औंधे मुंह गिर गए और घटना स्थल पर ही श्यामनाथ की मौत हो गई. घटना की खबर सुनते ही मृतक की पत्नी गुड़िया देवी सहित घर के अन्य सदस्य आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे. देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. इधर घटना की सूचना पर चिचुआबाड़ी ओपी से पुलिस पदाधिकारी पहुंचे और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना से तैयबपुर बाजार के हर व्यक्ति मर्माहत है. वही मृतक की पत्नी गुड़िया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. शनिवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव तैयबपुर पहुंचते ही विधवा हुई पत्नी तथा छोटे-छोटे बच्चों की चीत्कार से कोहराम मच गया. पत्नी गुड़िया देवी अचेत होकर वहीं गिर पड़ी. मृतक अपने पीछे पत्नी व तीन छोटे-छोटे पुत्र को छोड़कर इस दुनिया को अलविदा कह गए है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >