दिघलबैंक (किशनगंज): प्रखंड क्षेत्र के संकुल संसाधन केंद्र सह अध्ययन केंद्र कमाती में नियोजित शिक्षकों की डीएलएड, ओडीएल कार्यक्रम के तहत द्वितीय सत्र की छह दिवसीय कार्यशाला चल रही है. कार्यशाला के पांचवें दिन गुरुवार को साधन सेवी अवधेश कुमार झा ने अंग्रेजी के शिक्षण शास्त्र विषय पर प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी.
प्रशिक्षण में मौजूद कुल 55 शिक्षक शिक्षिकाएं ने पूरी रूचि के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. स्टडी को ऑडिटर दिलीप कुमार साह ने बताया कि यह प्रशिक्षण सह कार्यशाला राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार पटना द्वारा संचालित किया जा रहा है, जो दो साल तक चलेगा. छह दिवसीय कार्यशाला के उपरांत साप्ताहिक वर्ग संचालित होगा.
इस अवसर पर साधन सेवी वली आजम, राजेश्वरी कुमारी, मरगुब आलम के अलावे प्रतिभागी मोती लाल कर्मकार, राजेश झा, राम बाबू साह,प्रियंका कुमारी, मोनी कुमारी, रूबी कुमारी, अनुपम वंदना सहित सभी प्रतिभागी मौजूद थे.
