धरना का आयोजन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ब्रज मोहन झा की अध्यक्षता में किया गया. धरना को संबोधित करते हुए श्री झा ने कहा कि भाजपा सरकार का भूमि अधिग्रहण बिल अपनी मूल प्रकृति में तानाशाह है. औद्योगिक गलियारे के बाहर भूमि अधिग्रहण की इजाजत देने से इसका फायदा कुछ गिने चुने उद्योगपतियों व डेवलपरों के अलावे और किसी को नहीं होगा. इस अवसर पर धरना में शाबेद अली, मुखिया कसीर, समजउद्दीन, मुखिया राम प्रसाद सिंह, रफीक, समिति समशुल जहां, कमरुल, शाहबुद्दीन, धरमा टुडू सहित सैकड़ों लोग साथ थे.
भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में कांग्रेस का धरना
दिघलबैंक (किशनगंज): प्रखंड कार्यालय में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया. धरना का आयोजन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ब्रज मोहन झा की अध्यक्षता में किया गया. धरना को संबोधित करते हुए श्री झा ने कहा कि भाजपा सरकार का भूमि अधिग्रहण […]

दिघलबैंक (किशनगंज): प्रखंड कार्यालय में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया.
कोचाधामन प्रतिनिधि के अनुसार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जफर असलम की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सह विशनपुर मुखिया पिंटू चौधरी ने जहां केंद्र के बीजेपी सरकार को किसान विरोधी तथा पूंजीपतियों की सरकार बताया वहीं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जफर असलम ने केंद्र सरकार को गरीबों का दुश्मन बनाया. धरना को कार्यक्रम प्रभारी अधिवक्ता साबिर आलम एवं अबु अफान फारूखी ने भी संबोधित किया. मौके पर पर महादलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुखिया आनंद बैठा, अफाक आलम, नसीम अख्तर, मो हुमायु, प्रो जाहिुदर्रहमान, मुज्जमील अख्तर, हैदर आलम, चंदर कुमार, अबु आला, भुवनेश्वर सिंह, अंजार आलम, अफसरआलम, चांद हुसैन, जसीम अख्तर, कादिर आलम, जहुर अकरम, सनोवर आलम, अफाक आलम, जियाउर्रहमान आदि मौजूद थे.