किशनगंज: स्थानीय प्रखंड के टेउसा पंचायत के ढेकरसरा में कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन संयुक्त रूप से उपस्थित केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ केएम सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विजय शंकर झा और केंद्र के पशु वैज्ञानिक डॉ रत्नेश कुमार चौधरी और पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अब्दुल मोबीन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.
शिविर को संबोधित करते हुए केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक द्वारा पशुपालक को कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा की जा रही पशुओं कें टीकाकरण, कृमिनाशक, पशु बांझपन, पशु आहार और मुरगी पालन से संबंधित फायदे उठाने की अपील की तथा इस प्रकार के कार्यक्रम को अन्य स्थानों पर भी करने की सलाह दी.
इस मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विजय शंकर झा द्वारा केंद्र के कार्यक्रम पर खुशी जाहिर करते हुए पशुपालक से कृषि विज्ञान केंद्र एवं जिला पशुपालन केंद्र से सहयोग लेकर पशुपालक अधिक आमदनी कैसे प्राप्त करें उसके तरीके सुझाये. कृषि के साथ साथ पशुपालन की मिश्रित खेती कर किशनगंज के किसान खुशहाल हो सकते है. केंद्र के पशु वैज्ञानिक डॉ रत्नेश कुमार चौधरी द्वारा पशुओं में रोग का निदान पशुओं के दैनिक उपचार, खान पान की चर्चा मिश्रित रूप से की. इस मौके पर पशु पालकों द्वारा लाये गये पशुओं का उपचार किया. जिसमें पशु बांझपन की शिकायत, डेरया और अंतत: परजीवी और बाह्य परजीवी, पशु का दूध में कम उत्पादन होना, भुख न लगना और गर्भपात जैसी बीमारियों का निदान किया गया. जिसमें नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराया गया.
इस कार्यक्रम से पशु पालकों में हर्षोल्लास का वातावरण था. पशुपालकों की सुविधा के लिए जिला पशुपालन द्वारा रोगी पशुवाहन(चलंत पशु चिकित्सालय) उपलब्ध कराया गया. जिससे ढेकसारा ग्राम के आस पास में चिकित्सा हेतु उपलब्ध कराया गया था. इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पुरुष एवं महिला पशुपालक ने अपने लगभग 300 पशुओं का इलाज करवाया. इस कार्यक्रम में केंद्र के कीट वैज्ञानिक डॉ नीरज प्रकाश, मो मिराज(सहायक लैब), जिला पशुपालन के कर्मचारी मो गयासउद्दीन, कृष्णदेव प्रसाद,अजय कुमार, प्रगतिशील किसान राजन कुमार महतो, राललल्ला, राम पदारथ मुखिया, नरीजा खातून आदि मौजूद थे.
