भ्रष्टाचार व भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आप की नुक्कड़ सभा

बहादुरगंज (किशनगंज) . केंद्र सरकार की वादाखिलाफी, महंगाई, भ्रष्टाचार व भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में आम आदमी पार्टी की जिला इकाई किशनगंज ने झांसी रानी चौक पर मोर्चा खोलते हुए शासन प्रशासन में बैठे लोगों को जमकर लताड़ा एवं कहा जन विरोधी केंद्र सरकार की सोच व नीतियों की वजह से देश समाज के […]

बहादुरगंज (किशनगंज) . केंद्र सरकार की वादाखिलाफी, महंगाई, भ्रष्टाचार व भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में आम आदमी पार्टी की जिला इकाई किशनगंज ने झांसी रानी चौक पर मोर्चा खोलते हुए शासन प्रशासन में बैठे लोगों को जमकर लताड़ा एवं कहा जन विरोधी केंद्र सरकार की सोच व नीतियों की वजह से देश समाज के लोगों का कल्याण संभव नहीं है. मौके पर नुक्कड़ सभा में आप के जिला संयोजक हरिमोहन सिंह ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल किसान विरोधी है.

सरकार किसानों के बेहतर हित में कोई ठोस कदम उठा पाने में सक्षम नहीं है. उपर से ऐसे कानून को थोपने से किसानों के समक्ष आने वाली विकट परिस्थिति किसी से छूपी नही है. मौके पर श्री सिंह ने केंद्र के साथ साथ राज्य सरकार में बैठे वैसे लोगों की नीतियों पर भी जबरदस्त प्रहार किया. जिनके चलते यहां की जनता, किसान, मजदूर आज हर जगह शोषित व उपेक्षित हो रहे है.

जिसके विरुद्ध आप पार्टी ने चरणबद्ध आंदोलन जारी रखने का ठोस निर्णय लिया है. जिसमें आम लोगों की सहभागिता का भी हमें इंतजार है. मौके पर आप के हरेंद्र सिन्हा, हबीबु रहमान, निर्मल कर्मकार, मुसफिक आलम, मशकुर आलम, ओसीला देवी, तमीजउद्दीन, दीपक सिंह व इफ्ताखार आलम सहित कई वक्ताओं ने भी मुख्य रूप से सभा को संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >