किशनगंज . एक ओर जहां बिहार अन्य हिस्सों में मैट्रिक की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी द्वारा नकल करने एवं अभिभावक भी नकल करवाने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाने को तैयार रहते हैं. जिसके कारण बिहार की किरकिरी हो रही है. वहीं किशनगंज में कदाचारमुक्त परीक्षा हो रही है.
न तो अभिभावक अपने बच्चे के कदाचार करवाने के लिए एड़ी चोटी एक करते हैं न ही परीक्षार्थी नकल करने में अभिरूचि रखते हैं. जिले में कुल लगभग 10 हजार परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं. परीक्षा संचालन के लिए जिला मुख्यालय में कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.
क्या कहते हैं डीएम .जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि जितनी शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा इस जिले में होती है, इससे लगता है ही नहीं कि किशनगंज जिला बिहार का ही हिस्सा है. इसके लिए उन्होंने यहां के परीक्षार्थी एवं अभिभावक की भूरि-भूरि प्रशंसा की.
