बेलबाड़ी में छह घर राख हजारों की संपत्ति जली

टेढ़ागाछ (किशनगंज): प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मटियारी पंचायत के खर्रा बेलबाड़ी में तीन बजे भीषण आग लगने से छह परिवारों के घर जल कर राख हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार खर्रा बेलबाड़ी निवासी मो मकबुल आलम के घर में अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते मो इस्हाक आम, मुश्ताक आलम, रमजान आलम, समजान […]

टेढ़ागाछ (किशनगंज): प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मटियारी पंचायत के खर्रा बेलबाड़ी में तीन बजे भीषण आग लगने से छह परिवारों के घर जल कर राख हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार खर्रा बेलबाड़ी निवासी मो मकबुल आलम के घर में अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते मो इस्हाक आम, मुश्ताक आलम, रमजान आलम, समजान अली एवं अलीमुद्दीन आदि ग्रामीणों का घर धू धू कर जलने लगा. ग्रामीणों का कहना है कि पछिया हवा तेज चल रही थी.

हम लोगों ने आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास किया. आग से घर में रखा धान, चावल, कपड़ा सहित लाखों का नुकसान हुआ है. घर में रखा सभी घरेलू सामान भी जल कर राख में तब्दील हो गया. इस दौरान यंग एंटी करप्शन के सचिव मो नौजर आलम ने इसकी सूचना अंचल कार्यालय को दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >