परिजनों को मिली भटकी युवती

किशनगंज : अपनी छोटी बहन के साथ मामूली झगड़े के बाद गुस्से से घर से निकली युवती जब किशनगंज पहुंची, तो उसे शहर में अकेले बदहवास भटकता देख कई मनचले उसके पीछे पड़ गये. मनचलों से पीछा छुड़ाने के लिए वह किसी तरह भाग कर पश्चिमपाली जा पहुंची. वहां उसने स्थानीय लोगों को अपनी आप […]

किशनगंज : अपनी छोटी बहन के साथ मामूली झगड़े के बाद गुस्से से घर से निकली युवती जब किशनगंज पहुंची, तो उसे शहर में अकेले बदहवास भटकता देख कई मनचले उसके पीछे पड़ गये. मनचलों से पीछा छुड़ाने के लिए वह किसी तरह भाग कर पश्चिमपाली जा पहुंची.

वहां उसने स्थानीय लोगों को अपनी आप बीती सुनायी. स्थानीय लोगों ने भी मानवता का परिचय देते हुए तथा मनचलों से इसकी रक्षा के लिए उसे राहत संस्था के हवाले कर दिया. संस्था के सचिव डॉ फरजाना बेगम ने बड़ी आत्मीयता से युवती से पूछताछ की. पूछताछ के दरम्यान प्राप्त जानकारी के आधार पर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी.

शनिवार को पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम फूलो पोखर से बरामद युवती लालो बेगम उर्फ मुन्नी के पिता कलुआ मोहम्मद मां सुफिया खातून राहत संस्था पहुंची. जहां आवश्यक कागजी प्रक्रिया के बाद संस्था के सचिव फरजाना बेगम ने बरामद युवती मुन्नी को परिजनों को सुपुर्द कर दिया. इस मौके पर संस्था की ममता कुमारी, नदीम जावेद नर्गिस उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >