ठाकुरगंज : पिछले एक पखवाड़े से एक बंदर के उत्पात से लोग परेशान है. यह बंदर स्कूलों में घुस कर छात्रों को अपना शिकार बनाता है, तो कभी घरों के सामने खेल रहे बच्चों को परेशान करता है. वन विभाग भी इस बंदर को अब तक गिरफ्त में नहीं ले पाया है.
नतीजतन लगातार बच्चे घायल हो रहे है. बुधवार को बंदर से प्रताड़ित दर्जनों बच्चों ने ठाकुरगंज थाना पहुंच कर गुहार लगायी. इसके बाद थाना कर्मियों ने इस मामले में जब वन कर्मियों से संपर्क किया तो उन्होंने बंदर को पकड़ने में हो रहे प्रयास की जानकारी दी. बताते चले कि बंदर द्वारा काटे गये बच्चों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज में चल रहा है.
