पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन के निर्देश पर टाउन थानाध्यक्ष आफताब अहमद के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने शहर के अस्पताल रोड स्थित जीया हार्ड वेयर नामक प्रतिष्ठान व गोदामों में छापेमारी की तथा भारी मात्र में नकली पंप सेट बकेट बरामद कर लिया तथा मामले की पूछताछ के लिए प्रतिष्ठान संचालक संदीप अग्रवाल व सुनील अग्रवाल को पूछताछ के लिए अपने संग थाने ले आयी.
शिकायत पर पुलिस ने की छापेमारी, नकली बकेट जब्त
किशनगंज: विगत कई दिनों से जिले के विभिन्न बाजारों में घटिया स्तर के उत्पाद बेचे जाने की शिकायत के बाद हैंड पंप के वासर निर्माता जानी-मानी कंपनी बुरहानी लेदर बकेट कंपनी के सेल्स मैन धमेंद्र कुमार द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस ने शहर के कई प्रतिष्ठित दुकानों व उनके गोदामों पर […]

किशनगंज: विगत कई दिनों से जिले के विभिन्न बाजारों में घटिया स्तर के उत्पाद बेचे जाने की शिकायत के बाद हैंड पंप के वासर निर्माता जानी-मानी कंपनी बुरहानी लेदर बकेट कंपनी के सेल्स मैन धमेंद्र कुमार द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस ने शहर के कई प्रतिष्ठित दुकानों व उनके गोदामों पर छापेमारी की.
मिल रही थी शिकायत
कोलकाता से आये बुरहानी बकेट कंपनी के सेल्स मैन सह शिकायत कर्ता धमेंद्र कुमार ने बताया कि विगत कई दिनों से जिले के आस पड़ोस के इलाके में नकली उत्पाद बेचे जाने की शिकायते मिल रही थी. इन नकली उत्पादों के कारण कंपनी के साख पर भी बट्टा लग रहा था. अपनी गिरती हुई साख को बचाने के लिए स्थानीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष गुहार लगायी गयी थी. जिसके परिणाम स्वरूप स्थानीय पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर भारी मात्र में नकली उत्पाद बरामद कर लिया.
फैक्टरी की तलाश जारी
’’अब तक की गयी छापेमारी के दौरान कई बोरों में बंद 120 पैकेट नकली उत्पाद बरामद कर लिये गये हैं. जीया हार्ड वेयर के शहर के विभिन्न स्थानों में स्थित गोदामों की तलाशी ली जा रही है. लाखों रुपये मूल्य के नकली उत्पादों की बरामदगी की संभावना है. पुलिस नकली वासर बनाने वाली फैक्टरी की खोज में लगी है. बहुत जल्द फैक्टरी का भी उद्भेदन कर दिया जायेगा. इस मामले में जो भी दोषी हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
थानाध्यक्ष, आफताब अहमद