कार से 322 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

कार से 322 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

कोचाधामन. कोचाधामन पुलिस ने थाना क्षेत्र के चरघरिया स्थित चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान एक मारुति सुजुकी स्टीलो कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है. शराब तस्कर मौके का फायदा उठाकर भाग निकला. थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना पर चरघरिया चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान बहादुरगंज की ओर से कार अररिया की ओर जा रही थी. पुलिस चेकिंग को देख कर तस्कर मारुति सुजुकी स्टीलो कार डब्ल्यू बी 06 ए 1392 चेकिंग से 100 मीटर की दूरी पर गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी कर भागने लगे. पुलिस पीछा किया लेकिन अंधेरे का लाभ उठा कर तस्कर भाग निकला. पुलिस जब उक्त कार की तलाशी ली तो उससे 322.70 लीटर अंग्रेजी शराब मिली. थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह बताया कि बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत थाने में कांड दर्ज कर अग्रेत्तर कारवाई की जा रही है. वाहन चेकिंग के क्रम में थाना अध्यक्ष रंजय कुमार सिंह, हवलदार शत्रुध्न सिंह, सिपाही पिंटू कुमार, सुमित कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >