शिविर में 294 पालतू पशुओं का हुआ उपचार

शिविर में 294 पालतू पशुओं का हुआ उपचार

बरियारपुर में एसएसबी द्वारा निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित

पीरीबाजार. 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह के निर्देश पर सहायक कमांडेंट अभिनव तोमर के नेतृत्व में बुधवार को ‘डी’ कंपनी कजरा द्वारा बरियारपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया. पशु चिकित्सक सह सहायक कमांडेंट डॉ रोहित कुमार पिडयार ने पशुओं का उपचार किया, साथ ही निशुल्क दवा वितरित की गयी. शिविर में 54 ग्रामीणों के लगभग 294 पालतू पशुओं (गाय, बकरी एवं भैंस) का उपचार किया गया. चिकित्सा अधिकारी द्वारा ग्रामीणों को पशुओं की बीमारी से बचाव संबंधी सलाह के साथ सावधानी बरतने हेतु हिदायत दी गयी. इस दौरान उप निरीक्षक सामान्य सतपाल, अन्य एसएसबी कर्मी, मुखिया अभिषेक राज उर्फ चुन्नू सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >