घायल साथी को लेकर भाग निकले तस्कर
20 मवेशी बरामद
किशनगंज : भारत-बांग्लादेश सीमा पर चोरी-छिपे मवेशी तस्करी करने वाले गैंग के सदस्यों व बीएसएफ जवानों के बीच हिंसक झड़प होने का माला प्रकाश में आया है. बीएसएफ जवानों की गोली से एक तस्कर के घायल होने की भी सूचना है, लेकिन घायल तस्कर बीएसएफ के हाथ नहीं लग सका.
बुधवार की रात सीमा क्षेत्र के दो भिन्न-भिन्न स्थानों पर हुई झड़प के बाद जहां इलाके में सनसनी फैल गयी है, वहीं बीएसएफ जवान भी चौकóो हो गये हैं. सीमा क्षेत्र के तेलीपाड़ा व गुवाबाड़ी सीमा क्षेत्र में हुई घटना के बाद जहां बीएसएफ जवान 20 मवेशियों को बरामद किये, वहीं बीएसएफ जवानों की गोली से एक पश तस्कर घायल हो गया.
घायल पशु तस्कर को उसके अन्य साथी धरला नदी पार कर बांग्लादेश लेकर भाग निकले. बीएसएफ सूत्रों के अनुसार बुधवार की शाम जब पशु तस्करों के झुंड को बीएसएफ जवानों ने ललकारा, तो तस्करों ने अचानक जवानों पर ईंट-पत्थरों की बरसात कर दी. कई तस्कर धारदार हथियार लेकर बीएसएफ जवानों पर टूट पड़े. बीएसएफ जवानों ने आत्मरक्षार्थ गोली चलायी, जिससे एक पशु तस्कर घायल हो गया. इस संबंध में नॉर्थ बंगाल फ्रंटियर के आइजी एसके सूद ने कहा कि इस घटना के बाद बीएसएफ सीमा क्षेत्र में तैनात जवानों को चौकस कर दिया गया है.
24 घंटे सीमा क्षेत्र पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है. बीएसएफ सीमा क्षेत्र की चौकसी के साथ-साथ आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण रखने के लिए कटिबद्ध है.
