सर्द हवा ने बढ़ा दी मुसीबत

ठंड का सबसे ज्यादा असर गरीब तबके पर पाठामारी (किशनगंज) : ठाकुरगंज प्रखंड सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में एवं घने कोहरे व हाड़कंपाती ठंड से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है. कोहरे की वजह से राहगीरों व वाहनचालकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ठंड का सबसे ज्यादा असर गरीब तबके […]

ठंड का सबसे ज्यादा असर गरीब तबके पर
पाठामारी (किशनगंज) : ठाकुरगंज प्रखंड सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में एवं घने कोहरे व हाड़कंपाती ठंड से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है. कोहरे की वजह से राहगीरों व वाहनचालकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ठंड का सबसे ज्यादा असर गरीब तबके पर पड़ रहा है.
ठंड से रिक्शा चालक, ठेला चालक सहित मजदूर वर्ग के लोगों बेहाल हैं. इतनी ठंड के बावजूद अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों ने चौक-चौराहों सहित बस स्टैंड एवं प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर प्रशासन से अलाव जलवाने की मांग की है. इस संबंध में सीओ अनूप कुमार त्रिपाठी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी.
अलाव जलाने की मांग
छत्तरगाछ. शुक्रवार की शाम से पछुवा हवा चलने के कारण प्रखंड क्षेत्र सहित जिले में हाड़कंपा देने वाली ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. जहां जरूरी कामों को लेकर लोग घर से बाहर निकलते भी हैं, तो शाम होने से पहले काम निबटाकर लौट जाते हैं. हाड़ कंपा देने वाली ठंड के मद्देनजर लोगों को लकड़ी जला कर अलाव तापते हुए ग्रामीण क्षेत्र से लेकर चौक-चौराहों पर देखा गया. लोगों ने ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन से अलाव जलाने की मांग की है.
घरों में दुबके रहे लोग
दिघलबैंक. घने कोहरे व सर्द हवाओं के साथ ठंड से लोग बेहाल हैं. शुक्रवार को भी शीत लहर का कहर जारी रहा तथा पूरा इलाका घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा. दिन भर लोग सूरज निकलने का इंतजार करते रहे. हाड़ कंपाने वाली हवाओं ने पूरे इलाके को पूरी तरह सर्द बना दिया. कनकनी बढ़ने से आम जिंदगी घरों में सिमट गयी. शाम होते ही बाजारों एवं सड़कों पर वीरानगी छा गयी. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों एवं खेतों में काम करने वाले लोगों को हो रही है. हालांकि गुरुवार तक प्रशासनिक स्तर से कहीं भी अलाव नहीं जला. सीओ जफरूल होदा ने बताया कि शुक्रवार को प्रखंड के आठ जगहों पर अलाव की व्यवस्था कर ली गयी है. प्रखंड मुख्यालय टप्पू, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पू, हरूवाडांगा बाजार, दिघलबैंक, तुलसिया, पदमपुर, ताराबाऊड़ी को अलाव के लिए चयन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >