छह जनसेवक इधर से उधर

किशनगंज : जिला पदाधिकारी आदित्य कुमार दास ने तीन वर्ष एवं उससे अधिक दिनों से पदस्थापित 6 जनसेवकों को स्थानांतरित किया है साथ ही 5 जुलाई तक अपना पदभार सौंप कर स्थानांतरित स्थान पर योगदान करने का निर्देश जारी किया है. योगदान नहीं देने वाले जनसेवक 6 जुलाई से स्वत: विरमित समझे जायेंगे. जिसका स्थानांतरण […]

किशनगंज : जिला पदाधिकारी आदित्य कुमार दास ने तीन वर्ष एवं उससे अधिक दिनों से पदस्थापित 6 जनसेवकों को स्थानांतरित किया है साथ ही 5 जुलाई तक अपना पदभार सौंप कर स्थानांतरित स्थान पर योगदान करने का निर्देश जारी किया है.

योगदान नहीं देने वाले जनसेवक 6 जुलाई से स्वत: विरमित समझे जायेंगे. जिसका स्थानांतरण किया गया है उसमें विश्रम टग्गा दिघलबैंक से कोचाधामन, महादेव प्रसाद दिनकर बहादुरगंज से पोठिया, दुखन पासवान कोचाधामन से टेढ़ागाछ, सैयद काफिल अख्तर पोठिया से ठाकुरगंज, सुमन कुमार सत्यार्थी टेढ़ागाछ से बहादुरगंज, किशोर कुमार वर्मा को कोचाधामन से दिघलबैंक प्रखंड स्थानांतरित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >