गर्भपात कराने के मामले में दो गिरफ्तार

किशनगंज : जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड के फुलवारी शर्मा टोली में एक युवक द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर उसका यौन शोषण करने तथा गर्भ ठहर जाने की स्थिति में जबरन उसका गर्भपात करा देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार पीड़िता को फुलवारी शर्मा टोली निवासी सुचित कुमार शर्मा पिता […]

किशनगंज : जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड के फुलवारी शर्मा टोली में एक युवक द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर उसका यौन शोषण करने तथा गर्भ ठहर जाने की स्थिति में जबरन उसका गर्भपात करा देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है.

जानकारी के अनुसार पीड़िता को फुलवारी शर्मा टोली निवासी सुचित कुमार शर्मा पिता महा प्रसाद शर्मा ने प्रेम जाल फंसा बांध कर तथा शादी कर लेने का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बना लिया, जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायती भी बुलायी गयी, लेकिन सुचित व उसके परिजनों ने पंचों के फैसले को मानने से इनकार कर दिया. अंतत: ग्रामीणों की सहायता से पीड़िता को सुचित के घर छोड़ दिया गया.

इधर, घटना से गुस्साये सुचित की बहन सुचिता देवी व मां जुरो देवी ने पीड़िता के साथ मारपीट की. सुचित के परिजनों ने इस हाल में ही अन्नु को घर से निकाल दिया. अंतत: पीड़िता अपने परिजनों के साथ टेढ़ागाछ थाना पहुंच शिकायत दर्ज करा दी. टेढ़ागाछ पुलिस ने भी घटना को संज्ञान में लेते हुए कांड संख्या 75/13 दर्ज कर लिया.

केश के अनुसंधानकर्ता अनि राकेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुचिता देवी व जुरो देवी को गिरफ्तार कर भादवि की धारा 376, 316 के तहत जेल भेज दिया. वहीं पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए स्थानीय सदर अस्पताल ले आये, जबकि शेष अभियुक्तों की तलाश में संभावित ठिकानों पर तलाशी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >