तीन लाख रुपये नेपाली मुद्रा के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार

किशनगंज : बिहार के किशनगंज जिले के गलगलिया थाना क्षेत्र से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक महिला को तीन लाख रुपये नेपाली मुद्रा के साथ आज धर दबोचा. एसएसबी की 19वीं बटालियन के उपसमादेष्टा उमेश तपडियाल ने बताया कि गिरफ्तार महिला का नाम माधुरी चक्रवर्ती है और वह नेपाल के भद्रपुर से नेपाली मुद्रा […]

किशनगंज : बिहार के किशनगंज जिले के गलगलिया थाना क्षेत्र से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक महिला को तीन लाख रुपये नेपाली मुद्रा के साथ आज धर दबोचा. एसएसबी की 19वीं बटालियन के उपसमादेष्टा उमेश तपडियाल ने बताया कि गिरफ्तार महिला का नाम माधुरी चक्रवर्ती है और वह नेपाल के भद्रपुर से नेपाली मुद्रा को लेकर भारत सीमा में अनाधिकृत प्रवेश कर रही थी. गिरफ्तार महिला नेपाल के दम्मक की रहने वाली है और उससे पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >