चिकित्सा शिविर में 178 पशुओं का हुआ उपचार

पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी द्वारा शुक्रवार को 90 वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन छत्तरगाछ पंचायत के गेरामारी में किया गया

पहाड़कट्टा पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी द्वारा शुक्रवार को 90 वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन छत्तरगाछ पंचायत के गेरामारी में किया गया. इस कार्यक्रम की आयोजिका डॉ साधना ओझा ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के दिशा-निर्देश में किया गया. इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है. डॉ ओझा ने बताया कि पशु चिकित्सा शिविर में 38 पशुपालकों के 178 छोटे-बड़े जानवरों में विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे कृमि की समस्या, पशुओं में गर्भधारण की समस्या, दूध उत्पादन से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का इलाज एवं परामर्श दिया गया. शिविर में बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों, खनिज-तत्वों तथा कृमिनाशक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया. कार्यक्रम के संयोजक डॉ राजेश ने बताया कि इस दौरान लगभग 14 पशुपालक परिवारों से उनके द्वार पर संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं वैज्ञानिक पशुपालन की तकनीक के बारे में जानकारी दी गई. किसान संवाद कार्यक्रम में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं द्वार पर आकर पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANIMESH KUMAR

ANIMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >