नम आंखों से दी अंतिम विदाई

* नप उपाध्यक्ष का शव पहुंचा किशनगंज, दी श्रद्धांजलिकिशनगंज : नप उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार गुप्ता उर्फ मुकेश गुप्ता बुधवार को महानंदा नदी के किनारे मोजाबाड़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. उनके अंतिम यात्रा में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व राजद के वरिष्ठ नेता तसलीम उद्दीन ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उनके […]

* नप उपाध्यक्ष का शव पहुंचा किशनगंज, दी श्रद्धांजलि
किशनगंज : नप उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार गुप्ता उर्फ मुकेश गुप्ता बुधवार को महानंदा नदी के किनारे मोजाबाड़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. उनके अंतिम यात्रा में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व राजद के वरिष्ठ नेता तसलीम उद्दीन ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उनके आत्मा की शांति की कामना की और मौजूद परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दु:ख के इस घड़ी में मैं आपके साथ हूं.

वहीं दूसरी ओर अंतिम संस्कार से पूर्व उनके पार्थिव शरी को नगर परिषद कार्यालय लाया गया. नप कार्यालय में नप अध्यक्ष आची देवी जैन, पूर्व नप उपाध्यक्ष त्रिलोक चंद्र जैन सहित सभी नप पार्षदों ने उनके पार्थिव शरी पर पुष्प अर्पित किये और उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा.

दिवंगत गुप्ता के लाइन पाड़ा स्थित निज आवास से नप कार्यालय तक शव यात्रा एवं अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग शामिल हुए. गरीबों के मसीहा व सामाजिक छवि के दिवंगत मुकेश गुप्ता नप क्षेत्र संख्या 17 से निर्विरोध निर्वाचित हुए थे. उपाध्यक्ष के चुनाव में भी उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को काफी मतों के अंतर से पराजित किया था.

मुकेश गुप्ता बिहार के पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता मोहम्मद हुसैन आजाद के समय से ही राजनीति में सक्रिय थे और उनके काफी गरीबी रहे हैं. उनके स्वभाव ने उन्हें सीमांचल के कद्दावर नेता तस्लीमउद्दीन का प्रिय बनाया. उन्हें श्रद्धांजलि देने व उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों में पूर्व नप अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, नप पार्षदों में मनीष जालान, देवेन यादव, इंद्रदेव पासवान, असगर अली पीटर, मनोज गट्टानी, प्रमिला तिवारी, अजय साह, कौशरी बेगम, सुभाष घोष, रिजवाना खातुन, अनिल कुमार, मो फारूख, प्रतिमा देवी, सहित शहर के अन्य लोगों में समसीर अहमद उर्फ दारा, कौशर आलम एवं नप कर्मियों में राम नारायण मिश्र, लड्डू साह, भानू साह, सुमन कुमार साह, समेत अन्य सैकड़ों लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >